Published On : Thu, Jul 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

क्राइम ब्रांच यूनिट-2 का बड़ा एक्शन, 5 ग्राम MD बरामद

Advertisement

नागपुर: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और एक मोपेड सहित करीब 1.40 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस अब मामले के मुख्य सप्लायर ‘गुप्ता’ की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने अंजुमन कॉलेज के पास हल्दीराम मार्ग पर कार्रवाई की। दो पंचों की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन सुनील विश्वकर्मा और जोएब शहाबाज कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोपेड भी जब्त की है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में ‘गुप्ता’ नामक एक कथित सप्लायर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जांच कर रही है और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अपराधियों की खैर नहीं! गैंग और बदमाशों की बनेगी पूरी ‘कुंडली’ #NagpurNews #AntiGundaSquad #crimenews

अपराधियों की खैर नहीं! गैंग और बदमाशों की बनेगी पूरी ‘कुंडली’ #NagpurNews...

गोंदिया के देवरी में ईद-ए-मिलाद का जश्न! निकली भव्य रैली #EidMilad #EidMiladUnNabi #MaharashtraNews

गोंदिया के देवरी में ईद-ए-मिलाद का जश्न! निकली भव्य रैली #EidMilad #EidMiladUnNabi...

मुंबई आंदोलन से पहले रविकांत तुपकर को पुलिस का नोटिस! #RavikantTupkar #KisanAndolan #MaharashtraNews

मुंबई आंदोलन से पहले रविकांत तुपकर को पुलिस का नोटिस! #RavikantTupkar #KisanAndolan...

शादी का झांसा, बार-बार संबंध और फिर इनकार! #NagpurNews #Sitabuldi #CrimeNews #MaharashtraNews

शादी का झांसा, बार-बार संबंध और फिर इनकार! #NagpurNews #Sitabuldi #CrimeNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges