Published On : Tue, Jun 30th, 2020

नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 15 सौ के पार

Advertisement

नागपुर :कोरोना मरीजों की संख्या 15 सौ का आंकड़ा पार कर चुका है। मंगलवार को 33 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या1505 हो गई है। सेंट्रल जेल के एक अधिकारी समेत 9 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव आए 33 सैंपल में 17 की मेयो, 12 की मेडिकल, 2 की एम्स में जांच हुई है। दो सैंपल की जांच निजी लैब में हुई है।

मेयो लैब में जांचे गए 17 सैंपल में 8 मिलिट्री हॉस्पिटल कामठी, 5 मोमिनपुरा, एक मिनिमाता नगर, एक टिमकी, एक झिंगाबाई टाकली, और एक रामटेक का मरीज है। मेडिकल में पॉजिटिव आए सैंपल नौ सेंट्रल जेल के कर्मचारी और तीन पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर के मरीजों के हैं। एम्स में पॉजिटिव आए मरीज वनामति क्वारेंटाइन सेंटर के हैं, जबकि निजी लैब में पॉजिटिव आया एक मरीज रामदासपेठ का है।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 46,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

58 मरीज डिस्चार्ज
मंगलवार को कुल 58 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें मेडिकल से 41, मेयो से 7 और एम्स से 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

अमरावती में की मौत 20 नए मरीज
मंगलवार 30 जून को अमरावती, यवतमाल और गोंदिया में नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अमरावती जिले में जहां धामणगांव रेलवे निवासी बुजुर्ग की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई है, वहीं 20 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। नए मरीजों के बाद संक्रमितों की संख्या 569 पर पहुंच गई है। इनमें से 413 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। धामणगांव रेलवे निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव होने की पुष्टि सोमवार को ही हुई थी। मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। वह पहले से ही बीमार था।

Advertisement

यवतमाल में 11, गोंदिया में 3 नए संक्रमित
यवतमाल जिले की नेर तहसील मुख्यालय में 10 तथा दिग्रस में 1 पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 279 हो चुकी है। जिनमें 214 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गोंदिया जिले में 6 माह की बालिका सहित तीन लोग संक्रमण का शिकार हो गए हैं।

सभी मरीज गोंदिया तहसील के निवासी बताए जाते हैं। नए मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 125 पर पहुंच गई है। जिनमें 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #engineering

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity #latestnews #news

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges