Published On : Fri, Nov 16th, 2018

शहर कांग्रेस ने पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार के लिए माँगा टिकिट

Advertisement

बाहर आये व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने का किया विरोध

मुंबई – मुंबई में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार का समर्थन किया है। कांग्रेस शहराध्यक्ष विकास ठाकरे ने आगामी चुनाव में मुत्तेमवार को उम्मीदवार बनाये जाने की माँग की। शहर में उम्मीदवारों को लेकर हो रही चर्चा के बीच ठाकरे ने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के समक्ष कहाँ कि नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सांसद है। देश की राजनीति में गड़करी का कद बड़ा है इसलिए विपक्ष से भी उनके कद का ही उम्मीदवार दिया जाना चाहिए। इसलिए 7 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके विलास मुत्तेमवार ही उपयुक्त उम्मीदवार है। उनके स्थान पर अगर किसी नाम पर विचार किया जाता है तो वह बड़ा नाम होना चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के नेता को उम्मीदवार बनाया जाये। उन्होंने दो नाम सुझाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे या फिर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को गड़करी के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में उतारने की बात कही।

शहर में कांग्रेस से उम्मीदवारी के नामों को लेकर चल रही चर्चा के बीच ठाकरे ने स्पस्ट किया कि हालही में अन्य दलों से पार्टी में शामिल होने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाता है तो पार्टी कार्यकर्त्ता इससे खुद को ठगा महसूस करेगा और इसका परिणाम चुनाव में होगा। पार्टी से उम्मीदवारी को लेकर जिन नामों की चर्चा हो रही है उसमे एक नाम काटोल से बीजेपी के विधायक रहे और अब कांग्रेस में शामिल हो चुके आशीष देशमुख का भी है। लेकिन इस बैठक में उन्होंने बतौर उम्मीदवार विलास मुत्तेमवार का ही समर्थन किया। ओबीसी नेता के तौर पर खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रहे बबनराव तायवाड़े ने खुद के लिए टिकिट की माँग बैठक में की है।

राज्य में लोकसभा की 48 सीटों की समीक्षा करने के महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन दोनों की बैठक मुंबई के आयोजित किया है। इस बैठक के पहले दिन विदर्भ और मराठवाड़ा की सीटों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को बैठक के पहले दिन नागपुर से विकास ठाकरे,आशीष देशमुख,बबनराव तायवाड़े,उमाकांत अग्निहोत्री,अभिजीत वंजारी,अतुल लोंडे ने भाग लिया। जबकि समीक्षक के रूप में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राज्य के प्रभारी आशीष दुआ,पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण,राधाकृष्ण विखे पाटिल,आरिफ नसीम खान,हर्षवर्धन पाटिल उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.