दुनेश्वर पेठे ने यशवंतराव चव्हाण का नाम देने की उठाई माँग
नागपुर- समृद्धि महामार्ग को नाम दिए जाने को लेकर शुरू राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी कूद चुकी है। पार्टी ने महामार्ग को अखंड महाराष्ट्र के शिल्पकार यशवंतराव चव्हाण का नाम देने की बात की है। नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और मनपा में पार्टी का नेतृत्व करने वाले नगरसेवक दुनेश्वर पेठे ने शुक्रवार को विभागीय आयुक्त संजीव कुमार को पार्टी की तरफ से निवेदन सौपा। पेठे के मुताबिक सभी नेता महत्वपूर्ण है लेकिन महाराष्ट्र के लिए राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ने ही संयुक्त महाराष्ट्र की नीव रखी। नागपुर जो पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था और मुंबई जो गुजरात का हिस्सा था दोनों को जोड़कर महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया। समृद्धि महामार्ग भी नागपुर से मुंबई को जोड़ रहा है इसलिए इसे यशवंतराव चव्हाण महामार्ग नाम देना चाहिए।
समृद्धि महामार्ग भले ही बन कर तैयार न हुआ हो लेकिन सत्ता में बैठी बीजेपी और शिवसेना इसे अपने-अपने नाम देने को लेकर आमने-सामने है बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम देना चाहती है तो शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे का नाम आगे किया है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का नाम आगे कर नामकरण की इस राजनीति में कूद गई है।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





