Published On : Sat, Jun 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कर्ज के बोझ में दबे सब्जी विक्रेता ने छीनी बुजुर्ग महिला की सोने की चेन, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने के दबाव में की वारदात, 3.55 लाख का माल बरामद
Advertisement

नागपुर : नागपुर में चेन स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक सब्जी विक्रेता ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जून को धरमपेठ निवासी 78 वर्षीय विजयालक्ष्मी सूर्यनारायण नेरे रक्त जांच करवाने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिताबर्डी थाना क्षेत्र के बालींगे रोड पर एक्टिवा सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और उनके गले से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना के बाद सिताबर्डी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा के चेन स्नैचिंग विरोधी पथक ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लालगंज स्थित झाड़े चौक निवासी मनोज प्रभु बुरडे को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और वारदात की पूरी जानकारी पुलिस को दी।

Advertisement

कर्ज और शादी के खर्च ने बनाया अपराधी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलमना सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है और साथ ही ब्याज पर पैसे देने का कारोबार भी करता था। कारोबार के लिए लिया गया करीब 7 लाख रुपये का कर्ज वह चुका नहीं पा रहा था।

आरोपी ने बताया कि आर्थिक संकट गहराने के साथ-साथ शादी के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इसी दबाव के चलते उसने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।

सोने की चेन समेत 3.55 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन बरामद की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges