नागपुर: नागपुर के सदर थाना क्षेत्र में अस्पताल के बाहर खड़ी कार से साढ़े चार लाख रुपये मूल्य का सोने का हार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 और सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार यह घटना किंग्सवे हॉस्पिटल के बाहर हुई। गोंदिया निवासी मितेश रहांगडाले अपनी होने वाली पत्नी के साथ मानेवाड़ा स्थित एक ज्वेलर्स से करीब 37 ग्राम वजनी सोने का हार खरीदकर लौट रहे थे। हार की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
इसी दौरान वे अपने पिता से मिलने किंग्सवे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के बाहर पार्क की और अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। कार में रखी सफेद रंग की बैग गायब थी, जिसमें सोने का हार रखा हुआ था।
शिकायत मिलने के बाद सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय जैन अली रिजवान अली बंदाली, निवासी राजुरा, जिला चंद्रपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का हार, एक मोपेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





