Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में आयझल फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण अभियान; 203 महिलाओं को मिला स्किल ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र!

Advertisement

नागपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Ayzal Foundation द्वारा नागपुर के ताजबाग, मानकापुर और कामगार नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाली 203 महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मेकअप आर्टिस्ट, मेहंदी आर्टिस्ट और टेलरिंग के साथ-साथ हर्बल कॉस्मेटिक उत्पाद एवं होम क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के निर्माण, पैकेजिंग, मार्केटिंग और बिक्री का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ताजबाग केंद्र की 74, मानकापुर की 69 और कामगार नगर की 60 महिलाओं ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। संस्था के अनुसार, पिछले चार वर्षों में महाराष्ट्र में 10 हजार से अधिक महिलाओं को विभिन्न निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे अनेक महिलाओं ने स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है।

Ayzal Foundation के “सीखो और कमाओ” मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष यूसुफ उन्नबी खान ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसकी महिलाएं शिक्षित, कुशल और आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि आज वितरित किए गए 203 प्रमाणपत्र केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि 203 परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में नए प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.