Published On : Sat, Nov 10th, 2018

राम मंदिर के लिए 25 नवंबर को नागपुर में हुंकार रैली

Advertisement

नागपुर: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आगामी 25 नवंबर को नागपुर में हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। नागपुर के साथ दिल्ली और बंगलुरू में भी उसी दिन रैली आयोजित की जाएगी तथा आखिरी रैली अयोध्या में होगी। आयोजन को लेकर शनिवार सुबह स्थानीय रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमे संघ परिवार कि विभिन्न संघटकों के लगभग 350 प्रतिनिधि शामिल हुए।

संघ के सुत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु काफी गंभीरता से विचार मंथन चल रहा है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैय्याजी जोशी ने समय-समय पर इस विषय में टिपणी की है। इतना ही नहीं संघ के विजयादशमी महोत्सव में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जाहिर तौर पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पैरवी की थी।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं मुंबई में हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने जरूरत पड़ने पर राम मंदिर के निर्माण के लिए 1992 जैसा आंदोलन छेड़ने की बात कही थी। साथ ही संघ के विदर्भ प्रांत ने दीपावली की शुभकामना देनेवाले संदेश-पत्र में अयोध्या का प्रस्तावित राम मंदिर और भगवान राम की फोटो वाले शुभकामना संदेश वितरीत किए थे।

सुत्रो के अनुसार, शनिवार की सुबह 8 से 9 बजे के दरमियान इस बैठक में संघ परिवार के सभी संघटकों के लगभग 350 प्रतिनिधि मौजूद थे। इस बैठक में हुई चर्चा के अनुसार आगामी 25 नवंबर को नागपुर के हनुमाननगर स्थित क्रीडा चौक पर यह रैली होगी। साध्वी ऋतुंभरा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि सहयोगी संगठनों के शिर्ष नेता भी मौजुद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews #News

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate #news

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews  #maharashtranews #newsupdate #news

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges