Published On : Sat, Nov 10th, 2018

राम मंदिर निर्माण के लिए संघ की हुँकार रैली के नियोजन की जिम्मेदारी बीजेपी विधायकों पर

Advertisement

25 नवंबर को नागपुर,अयोध्या,बैंगलोर के एक साथ होगा आयोजन

नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले फिर एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा खड़ा किया जा रहा है। ये आंदोलन राम मंदिर निर्माण के लिए एक तरह से सरकार पर दबाव बनाने जैसा ही है। आगामी 25 नवंबर को देश भर में एक साथ तीन जगहों पर हुँकार सभा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या,बैंगलोर और नागपुर में सभा का आयोजन होगा। इस आयोजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी बीजेपी विधायकों के कंधो पर सौंपी जायेगी। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के संबंध में शनिवार को स्मृति भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसमे विश्व हिंदू परिषद के साथ संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के तहत देश में फिर से बड़ा जन आंदोलन संघ परिवार खड़ा करना चाहता है। इसे के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हुई बैठक में लगभग 500 विभिन्न सामाजिक संगठन,मंदिरो के प्रतिनिधि और अन्य धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को संघ द्वारा आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में कार्यक्रम के नियोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दीपक तामशेट्टीवार, राजेश लोया, श्रीधरराव गाडगे, अरुण नेटके, निलंदावार शेंडे व्यासपीठ पर उपस्थित थे।

बीजेपी के विधायकों को कार्यक्रम के नियोजन की जिम्मेदारी
हुँकार रैली के नियोजन की जिम्मेदारी बीजेपी के विधायकों को सौंपी जायेगी। नागपुर में आयोजित होने वाली रैली के लिए विदर्भ के विधायकों को विभिन्न जिम्मेदारी दी जाएगी। विधायक अपने क्षेत्र के लोगो से संपर्क कर उन्हें रैली का हिस्सा बनायेगे। इस पर ही प्रचार के इसके अलावा नागपुर में उनके रहने लाने ले जाने की जिम्मेदारी भी विधायको के ही कंधे पर होगी।

स्वामी ऋतंभरा होगी शामिल
नागपुर में होने वाली रैली में कट्टर हिंदुत्व की छवि रखने वाली और राम मंदिर आंदोलन से जुडी स्वामी स्वामी ऋतंभरा प्रमुख रूप से उपस्थित होंगी। संघ सूत्रों के मुताबिक उसने संपर्क किया जा रहा है लेकिन अब तक उनकी हामी प्राप्त नहीं हो पायी है। स्वामी ऋतंभरा के अलावा संत उच्चाधिकार समिति के प्रतिनिधि जितेन्द्रनाथ महाराज के ही भाग लेने की संभावना है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges