Published On : Tue, Nov 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर-अमरावती हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, एक की मौत

Advertisement

Auto Draft

नागपुर : नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। खापरी शिवार में कलकत्ता ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। वहां बाइक के पास खड़े तीन लोगों को कार ने करीब 50 से 75 मीटर तक बेरहमी से घसीट दिया। इसके बाद कार तीन बार पलटी खाते हुए करीब 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में चंदनपारडी निवासी 45 वर्षीय देविदास खवंसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जुनापानी निवासी 62 वर्षीय शामसुंदर ढोबले और वाघोड़ा निवासी प्रल्हाद गिराले घायल हो गए। घायलों को कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर खड़ी दोपहिया गाड़ी भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर (MH 01 BK 5361) नागपुर से अमरावती की ओर जा रही थी। कार में सवार अनिकेत ठाकरे, शुभम वाघमारे, शुभम गजभे और शंकर पटेल भी इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस और हाईवे सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.