Published On : Thu, Mar 23rd, 2017

कल से 31 मार्च तक संपत्ति कर के दंड में 75 प्रतिशत की छूट

Advertisement


नागपुर:
नागपुर महानगर पालिका द्वारा एकमुश्त संपत्ति कर भरने के लिए नागरिकों को दी जा रही भारी राहत के पहले चरण का आज अंतिम दिन है। राहत योजना शुरु करने के पहले हफ्ते में बकाया संपत्ति कर भरने वालों को ब्याज राशि में 90 प्रतिशत छूट की घोषणा की गयी थी। 16 मार्च से शुरु पहले चरण के लाभ के लिए अब कुछ ही घंटे शेष हैं। कल से 31 मार्च तक बकाए संपत्ति कर पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। मनपा प्रशासन को हालांकि योजना के पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा के वसूली का अनुमान था, लेकिन फिलहाल पहले हफ्ते में 22 मार्च तक महज 6 करोड़ रुपए ही वसूल हो पाए हैं।

कल २२ मार्च तक दंड में ९०% के ७४६२ लाभार्थियों से ६ करोड़ १० लाख ३७ हज़ार ३७० रूपए वसूली हुई, इन लाभार्थियों को कुल २ करोड़ २६ लाख ६८ हज़ार ३७१ रूपए दंड माफ़ किया गया।

अनुमान है कि आज से ३१ मार्च तक लगभग ७ से ८ करोड़ रूपए का संकलन इस योजना से होगी।

Gold Rate
22 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,700/-
Gold 22 KT ₹ 1,41,100 /-
Silver/Kg ₹ 3,08,600 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

२२ मार्च तक लक्ष्मी नगर जोन के ११९८ बकायेदारों ने ८१०३३०७ रूपए, धरमपेठ जोन के ६७८ बकाएदारों ने ६९६४२६० रूपए, हनुमान नगर जोन के २७३ बकायदारों ने ३३५०६९८ रूपए, धंतोली ज़ोन के ३३८ बकायेदारों ने २८१३०८६९ रूपए, नेहरू नगर ज़ोन के १०४३ बकायेदारों ने ७७३५८९४ रूपए, गांधीबाग ज़ोन के ४०१ बकायदारों ने २८००५४४ रूपए, सतरंजीपुरा ज़ोन के २८८ बकायेदारों ने १५०१२२४ रूपए, लकड़गंज जोन के ६५४ बकायेदारों ने ५२९२१८२ रूपए, आशीनगर ज़ोन के १६४१ बकायेदारों ने १२५८६७२४ रूपए, मंगलवारी ज़ोन के ९४८ बकायेदारों ने ९८८९२७८ रूपए जमा कर अपने सर से संपत्ति कर का कर्ज से मुक्ति पाए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement