Published On : Mon, Jul 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: 55 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शांतिनगर थाना क्षेत्र से 55 किलो गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त किया गया गांजा ओडिशा से नागपुर लाया गया था और इसकी स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जानी थी।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एनडीपीएस दस्ते ने दही बाजार स्थित दलाल चौक के पास एक शेड पर छापेमारी की। सबसे पहले बिना नंबर प्लेट की मोपेड पर जा रहे शेख जावेद को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शेड की घेराबंदी कर वहां मौजूद मोहम्मद हारून रशीद पिंजारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शेड की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की चार बोरियों में रखा कुल 55 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, एक दोपहिया वाहन और 1.35 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 16.51 लाख रुपये बताई गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाकर नागपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha #newsupdate #news

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges