Published On : Sat, Sep 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 14 साल के बच्चे का अपहरण, पिता को हत्या की धमकी; क्राइम ब्रांच ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा

Advertisement

नागपुर में 14 साल के बच्चे का अपहरण, पिता को हत्या की धमकी; क्राइम ब्रांच ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा

नागपुर: पारिवारिक विवाद से नाराज एक शख्स ने कथित तौर पर 14 साल के बच्चे का अपहरण कर उसके पिता को फोन पर बच्चे की हत्या की धमकी दी। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे में आरोपी को एनआईटी गार्डन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

पत्नी से विवाद के बाद बच्चे को बनाया निशाना

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामला नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शास्त्रीनगर, नंदनवन निवासी सिद्धार्थ अरुण पिल्लेवान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट के बाद बच्चे के पिता आरोपी की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। उन्होंने सिद्धार्थ को विवाद नहीं करने की सलाह भी दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर 14 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया।

Advertisement

एनआईटी गार्डन पहुंचकर पिता को दी धमकी

बच्चे को लेकर आरोपी एनआईटी गार्डन पहुंचा। इसके बाद उसने बच्चे के पिता को फोन कर पत्नी को तुरंत घर लाने के लिए कहा। कथित तौर पर उसने धमकी दी कि अगर पत्नी को घर नहीं लाया गया तो बच्चे का बुरा अंजाम होगा।

घटना की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की यूनिट-4 ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

पुलिस को आरोपी के एनआईटी गार्डन परिसर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सिद्धार्थ पिल्लेवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे के सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

मामले में आगे की जांच नंदनवन पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.