नागपुर: यशोधरा पोलिस थाना अंतर्गत स्थित शिव छत्रपति मंगल कार्यालय में एक शादी समारोह के दौरान मासूम युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा शहर दहल गया, जबकि पीड़ित का परिवार गहरे सदमे में है।
मध्यस्थता करना पड़ा भारी, युवक की बेरहमी से हत्या
मृतक की पहचान विहांग मनीष रंगारी (24 वर्ष), निवासी टीका नाका, मानव नगर के रूप में हुई है। वह शादी समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन वहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। स्थिति बिगड़ती देख विहांग ने मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान आरोपी बिरजू दीपक वर्धवे (30 वर्ष) और उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बिरजू वाढवे और उसके साथी चार्ल्स कॉलोनी, जरिपटका क्षेत्र के रहने वाले हैं। बिरजू का क्रिमिनल रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। यशोधरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
शादी समारोह की खुशी इस दर्दनाक घटना से मातम में बदल गई। मृतक के परिवार और रिश्तेदार अभी भी इस हादसे से उबर नहीं पाए हैं। यह वारदात नागपुर शहर को झकझोर देने वाली है।
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...





