Published On : Wed, Sep 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा का 500 करोड़ का अनुदान अटका !

Advertisement

– शहरी विकास विभाग की मुख्य सचिव से जल्द से जल्द जारी करवाने की मांग की मनपायुक्त ने

नागपुर -महानगरपालिका को सीमेंट सड़कों समेत विभिन्न सड़कों व परियोजनाओं के लिए मिले 500 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार के पास अटकी हुई है. मनपा आयुक्त और प्रशासक राधाकृष्णन बी ने शहरी विकास विभाग की मुख्य सचिव सोनिया सेठी से मांग की कि यह बकाया निधि अविलंब दिया जाए। इतना ही नहीं, आयुक्त ने मनपा के लिए मंजूर पदों में से रिक्त पदों को भरने की अनुमति भी मांगी क्यूंकि पिछले 3 साल से प्रत्येक माह 2 से 3 दर्जन कर्मी सेवानिवृत होते जा रहे,नतीजा आधे से ज्यादा स्थाई कर्मी का पद रिक्त है और अस्थाई सह सेवानिवृत कर्मियों को ठेके पद्धति के तहत नियुक्त कर मनपा का कामकाज निपटाया जा रहा. को मंजूरी देने और उसमें न्यूनतम पदों को भरने पर भी चर्चा की.बैठक में मनपा पर विकासकों अर्थात ठेकेदारों का 350 करोड़ रूपए बकाया देने सम्बन्धी चर्चा भी हुई.

आयुक्त के अनुसार राज्य सरकार के पास कुल 500 करोड़ का निधि लंबित है. यह निधि वक़्त पर जारी किया गया तो शहर के विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसलिए आयुक्त ने प्रमुख सचिव सोनिया सेठी से अनुरोध किया.

इस अवसर पर सेठी ने अमृत योजना और स्वच्छ भारत योजना की समीक्षा की। उन्होंने मनपा प्रशासन को अमृत योजना के प्रथम चरण को मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अमृत योजना के दूसरे चरण की विस्तृत योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.