Published On : Fri, Dec 1st, 2017

मनपा ने वसूले दीक्षांत समारोह के लिए नागपुर यूनिवर्सिटी से 3.20 हजार रुपए

Advertisement

Kavi Suresh Bhat Auditorium
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी हर बार दीक्षांत समारोह वसंतराव देशपांडे सभागृह में आयोजित करता आया है. जहां पर इसका खर्च 50 हजार रुपए के आसपास रहता था, लेकिन इस बार नागपुर शहर के रेशमबाग में बने कवि सुरेश भट सभागृह में किया जा रहा है. इसका किराया काफी ज्यादा है. इसके लिए नागपुर यूनिवर्सिटी ने मनपा को करीब 3 लाख 20 हजार रुपए दिए हैं. जबकि इसमें से 1 लाख रुपए डिपाजिट के तौर पर लिए गए हैं.

नागपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित पत्र परिषद में यह जानकारी प्र-कुलगुरु डॉ. प्रमोद येवले और कुलसचिव पूरनचंद्र मेश्राम ने दी. इसका किराया 2.20 हजार रुपए लिया गया है. यानी नागपुर यूनिवर्सिटी को करीब 2 लाख रुपए ज्यादा देने पड़े. जबकि यही समारोह अगर देशपांडे सभागृह में किया जाता तो यूनिवर्सिटी का पैसा काफी बच सकता था. पत्र परिषद में यह भी जानकारी मिली कि नागपुर यूनिवर्सिटी के अल्युमनी ( पूर्व छात्र ) बड़े बड़े लोग हैं. राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी यहां के पूर्व छात्र हैं.

इतने ज्यादा पैसे देकर भट्ट सभागृह को किराए से लेने को लेकर प्र-कुलगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि देशपांडे सभागृह में जगह कम पड़ती है. मनपा को किराए के लिए जब संपर्क किया तो पहले 1.80 लाख रुपए लिए और बाद में और शुल्क बढ़ा दिया. जिसके बाद यूनिवर्सिटी को 3.20 लाख रुपए देने पड़े. हालांकि नागपुर यूनिवर्सिटी के प्रांगण में भी यह कार्यक्रम सम्पन्न हो सकता था, लेकिन उसमे ज्यादा खर्च होने की बात येवले ने कही. सभागृह में स्लॉट के हिसाब से पैसा लिया जाता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.