Published On : Mon, May 24th, 2021

नागपुर में मनपा द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे- महापौर दया शंकर तिवारी

Advertisement

नागपुर, पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम द्वारा शुक्रवार को वेब पर शो का आयोजन किया गया ,महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया यह शो बच्चों पर तीसरी लहर में कोरोना का असर और बच्चों को वैक्सिन के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु नागपुर के सुप्रसिद्ध बाल रोग तज्ञ , और महाराष्ट्र मेडिकल कौंसिल के उपाध्यक्ष डॉ विन्की रुघवानी आमंत्रित थे शो में विशेष रूप से नागपुर के लोकप्रिय महापौर श्री दयाशंकर तिवारी प्रमुखता से उपस्तिथ थे।।कार्यक्रम का बेहद कुशलता से संचालन विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतराष्ट्रीय चेयर मेन लायन डॉ राजू मनवानी ने किया।।अतिथियों का परिचय महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने कर बताया कि महापौर दयाशंकर तिवारी ने कोरोना काल मे अपनी पूरी शक्ति से ऐतिहासिक कार्य और योजनाएं बना कर नागपुर को लगभग कोरोना से मुक्त कर दिया है।कुशल वक्ता कर्मयोगी और जन जन में प्रख्यात तिवारीजी ने सभी नागपुर वासियो के ह्रदय में अपना विशेष स्थान बना कर सभी का दिल जीता है। महापौर तिवारीजी ने बताया कि कैसे कोरोना काल मे उन्होंने मनपा आयुक्त पुलिस प्रशासन मिल ऐसी अनेक योजनाएं बनाई जिससे शहर की जनता को बेहद लाभ मिला आम जनता की तकलीफों को दूर करने हेतु मनपा हरदम तत्पर रही उन्होंने बताया उनके पूरे परिवार और बुजुर्ग माता को कोरोना होने पर निजी हॉस्पिटल नही जाकर सरकारी हॉस्पिटल जाकर वहां से सभी ठीक होकर घर आये और 14 वे दिन से वे नागपुर की जनता के सेवा कार्य मे पुनः जुट गए।।उन्होंने कहा कि शहर की जनता यह नही कहे कि खुद निजी हॉस्पिटल में इलाज करवाया और शहर की जनता को सरकारी हॉस्पिटल की सिफारिश कर रहे है।।उन्होंने बताया कि सभी सरकारी हॉस्पिटल में मनपा द्वारा पूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।पूरे महाराष्ट्र में एक नागपुर शहर ऐसा है जहाँ मनपा ने जनता को सर्व सुविधाएं उपलब्ध करवा इतिहास रचा है।तिवारीजी ने शहर के सभी व्यापारियो भाइयो और सभी व्यापारिक एसोसिएशन का दिल से आभार माना कि उन्होंने जो इस बार लॉक डाउन को सफल बनाने में स्वेच्छिक सहयोग दिया वह बेहद सराहनीय है।उनके सहयोग से ही हम कोरोना को काबू कर पाए है।।और जल्दी ही मनपा नागपुर से कोरोना को हराने के लिए हरसंभव प्रयास कर कोरोना मुक्त की तरफ अग्रसर होंगी।

डॉ राजू मनवानी ने डॉ विन्की रुघवानी को आमंत्रित कर तीसरी लहर में बच्चों को कोरोना का असर पर जानकारी देने का आग्रह किया ।डॉ विन्की रुघवानी ने बेहद सरल तरीके से बच्चों को कोरोना होने और अभिभावकों को बच्चों के साथ रहकर कैसे उनका इलाज करवाने और बच्चों को कोरोना होने के लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सिन की ट्रायल के बारे में जानकारी दी। कोरोना पीड़ित गर्भवती महिलाओं को होने वाले बच्चों को कोरोना नही होने की जानकारी दी।जन्म लेने वाला बच्चा कोरोना ग्रस्त नही होता।।उन्होंने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देकर प्रभावित किया।।देश विदेश से श्रोताओ के प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर सभी को बेहद संतुष्ट किया

मोटवानी ने बताया विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र का 199 वा शो बेहद सफल ऐतिहासिक रहा।।डॉ विन्की रुघवानी द्वारा बच्चों पर कोरोना और वैक्सिन के बारे में विस्तृत जानकारी बेहद महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक रही।

महापौर श्री दयाशंकर तिवारी ने डॉ राजू मनवानी को आज शनिवार 200 वे शो की शुभकामनाएं देकर शो की बेहद तारीफ की।मोटवानी ने बताया माननीय महापौर श्री तिवारीजी का पूरा 1 घंटे का शो आगामी दिनों रखा जाएगा ।।अंत मे आभार चिली अमेरिका के मोहन के सोनी और दुबई से लता अटवानी ने किया

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.