Published On : Tue, Jul 26th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कचरा संकलन कंपनी को बचा रही मनपा प्रशासन

Advertisement

– बार-बार कर रही कंपनियां करार का उल्लंघन

नागपुर– कचरा संकलन करने वाली बीवी जी का इंडिया कंपनी ने करार की शर्ते व नियमों का उल्लंघन करने पर जयपुर मनपा कंपनी का ठेका रद्द किया। दूसरी ओर नागपुर में भी कंपनी द्वारा ऐसा ही कारनामा जारी होकर भी मनपा द्वारा कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई मनपा की आमसभा में कंपनी का ठेका रद्द करने का प्रस्ताव किया गया था परंतु विधि विभाग ने इस निर्णय के खिलाफ अपनी राय व्यक्त करने से कंपनी का ठेका अभी भी कायम है।

शहर में कचरा संकलन करने के लिए नागपुर महानगर पालिका की ओर से एजी एन्वायरो और बीवीजी इंडिया इंधन कंपनियों की नियुक्ति की गई है इन कंपनियों को शहर का बंटवारा कर दिया गया है। जयपुर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक ने दिए जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में कचरा संकलन के लिए वहां की मनपा ने 2017 में बीबीजी इंडिया कंपनी से करार किया था स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत यह करार किया गया था। परंतु कंपनी शर्तों की पूर्व पता न करने से 30 जून को यह करार रद्द किया गया। नागपुर मनपा ने भी इसी अंतर्गत बीवीजी और एजी इनवायरो इन कंपनियों को नवंबर 2019 में नियुक्त किया था, तब से कंपनियों द्वारा लगातार करार की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है।

भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने भी विधि विभाग के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया है यहां केवल ठेकेदार को बचाया जा रहा है. इस बारे में आमसभा ने जो निर्णय लिया था ,उस पर अमल करना प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन प्रशासन आमसभा के निर्णय को नज़रअंदाज कर उक्त दोनों ठेकेदार कंपनियों को बचा रहा हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.