Published On : Sat, Feb 24th, 2018

मुंबई: वडाला में बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 4 लोगों को बचाया

Advertisement

मुंबई: मुंबई के वडाला इलाके में एक इमारत अचानक गिर जाने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक करीब 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह वन फ्लोर बिल्डिंग थी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक किराना की दुकान थी।

डिजास्टर मैंनेजमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत कैसे गिरी फिलहाल यह कह पाना जल्दबाजी होगी। हम मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि इससे पहले मुंबई के भिंडी बाजार में एक 6 मंजिला इमारत गिर जाने से करीब 33 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा बीते साल 31 अगस्त को हुआ था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement