Published On : Tue, Aug 29th, 2017

पानी-पानी हुईं मुंबई की सड़कें, शाम 4.35 पर हाईटाइड की चेतावनी, लोगों को 26 जुलाई याद आई

Advertisement

मुंबई: मुंबई के कई इलाकों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से अंधरी सब-वे, मालाड सब-वे, कुर्ला, एलिफ़िस्टन स्टेशन पश्चिम, दादर में हिंदमाता के पास और लोअर परेल जैसे निचले इलाक़ों में जगह-जगह जलजमाव हो गया है.

भारी बारिश के चलते पानी रेल पटरियों पर भर गया है. यही वजह है कि नागपुर से मुंबई आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश की वजह से पटरी के कुछ हिस्से टूट गए और पहाड़ी मिट्टी और पत्थर पटरी पर आ गए थे.

इससे लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है. ट्रैफ़िक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. मुंबईकरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उड़ानों पर भी इसका असर दिख रहा है.

शाम 4.35 में हाई टाइड की आशंका है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.