Published On : Tue, Oct 23rd, 2018

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में पॉप स्टार Beyonce दिखाएंगी जलवे, इतनी फीस हुई तय

Advertisement

देश की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी की शादी 10 दिसंबर को उदयपुर में होने जा रही है. अंबानी परिवार में सारी तैयारियां हो चुकी हैं. खबर है कि देश की सबसे महंगी शादी में हॉलीवुड पॉप स्टार बेयोंसे परफॉर्म करने आ रही हैं. बता दें, ईशा की शादी पीरामल ग्रुप को संभालने वाले पीरामल परिवार के बेटे आकाश पीरामल से तय हुई है.

आनंद पीरामल, ‘पीरामल ग्रुप’ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. दोनों की सगाई का ग्रेंड सेलिब्रेशन 21 सितंबर को इटली लेक कोमो (Lake Como)में हुआ था जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, करण जौहर समेत कई सेलिब्रेटीज ने शिरकत की थी. अब 10 दिसंबर को होने वाली इस बड़ी शादी में बेयोंसे की परफॉर्मेंस को लेकर ईशा और पीरामल दोनों बहुत एक्साइटिड हैं. खबर के मुताबिक ईशा, बेयोंसे की बहुत बड़ी फैन है. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की माने तो Beyonce प्राइवेट शो के लिए $2 million चार्ज करती हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बेयोंसे ने इस फंक्शन के लिए कितनी फीस ली होगी.

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आकाश अंबानी की शादी मार्च 2019 में
आकाश अंबानी की सगाई मुंबई में 30 जून को एक बड़े जश्न के बीच की गई थी. इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि आकाश की शादी शायद पहले होगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये महज कयास ही साबित होंगे और मुकेश अंबानी भारतीय रीति रिवाजों के मुताबिक बेटी की शादी के बाद ही बेटे की शादी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 को होगी.

Credit: India .com

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement