Published On : Tue, Aug 28th, 2018

डेब्यू फिल्म हिट होते ही मौनी रॉय ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें उनकी HOT फोटोज

Advertisement

टीवी की फेमस नागिन मौनी रॉय ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के साथ पहला कदम रख दिया है. मौनी रॉय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ इसी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म गोल्ड ने रिलीज के हफ्ते भर में 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इस फिल्म के हिट होने की गारंटी दे दी है.

मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार प्रदर्शन कर ही रही थी कि वो एक और चीज की वजह से सुर्खियों में आ गईं. दरअसल, मौनी रॉय अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शुरुआत से लेकर रिलीज के बाद तक सुर्खियों में रहीं हैं. इसी कड़ी में अब वह अपनी तड़कती-भड़कती फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं.

दरअसल, हाल ही में मौनी रॉय ने अपना फोटो शूट करवाया है, जो कि बोल्ड और हॉट है. मौनी रॉय ने गोल्डन वन पीस ड्रेस में अपना हॉट और खूबसूरत फोटोशूट करवाया है. मौनी रॉय इन तस्वीरें में खूबसूरत के अलावा हमेशा की तरह सेक्सी नजर आ रही हैं. मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस मौनी रॉय के इस फोटोशूट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम पर लाइक और शेयर की बाढ़ आ गई है. मौनी रॉय की इन इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हर एक तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट आ गए हैं.

मौनी ने खुद इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. मौनी रॉय ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “विक्की अदानी फोटोग्राफी के माध्यम से आने के लिए और मुझे अलग और अजीब दिखने के लिए एक बड़ा बड़ा धन्यवाद. मुझे अच्छा लगा!”

मौनी रॉय की डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में मौनी रॉय अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं, जो एक बंगाली फैमिली है. इस कारण से वह फिल्म ‘गोल्ड’ में वो काफी ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दी.

Credit: hindi.catchnews.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.