उपमहापौर पारडीकर,स्वास्थ्य समिति सभापति कुकरेजा का आव्हान

नागपुर – प्रदूषणमुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक गणेश विसर्जन के लिए मनपा द्वारा चिन्हित व व्यवस्थित स्थानों पर करने का आव्हान आज उपमहापौर दीपराज पारडीकर,स्वास्थ्य समिति प्रमुख विक्की कुकरेजा ने तमाम शहरवासियों से किया। इसके लिए शहर के युवाओं द्वारा तैयार किया गया ‘ मोरया एनएमसी नागपुर ‘ नामक एप की मदद ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि कल गुरुवार से अगले 2-3 दिनों में सवा 2 लाख मूर्तियों का विसर्जन संभावित हैं। जिसके लिए 260 के आसपास कृत्रिम टैंक का निर्माण सम्पूर्ण शहर के प्रमुख स्थानों पर किया गया। शहर की बड़ी मूर्तियों का विसर्जन के लिए सिर्फ फुटाला तालाब पर व्यवस्था की गई,इसलिए शेष तालाबों को फेंसिंग कर दी गई है। बहुतेक जगह निर्माल्य संग्रह हेतु कलश रखे गए है।
अबतक सभी ज़ोन से लगभग 25000 मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका हैं। विसर्जन बाद कृत्रिम टैंक से मूर्तियां निकाल कर सुरक्षित रखा जाएगा।
कुकरेजा ने आगे कहा कि अगले साल से मूर्तियों की ऊंचाई सीमित रखने सह अन्य सुझावों पर आगामी 30 सितंबर के पूर्व एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर नियमावली तैयार कर ली जाएंगी। विसर्जन बाद कृत्रिम टैंकों को खोल कर सुरक्षित रखने हेतु सभी वार्ड अधिकारियों को दी गई हैं, इनकी समीक्षा मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी करेंगे।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




