Published On : Fri, Mar 26th, 2021

जिले में चार हज़ार से भी अधिक नए मामले, 35 मरीज़ों की मौत

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 4095 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. शुक्रवार को हुई 35 मौतों से कोरोना के चलते मरने वालों का आंकड़ा 4819 तक पहुंच गया है. मरने वालों में 18 शहर के मरीज़, 14 ग्रामीण अंचल के मरीज़ और 3 नागपुर जिले के बहार के मरीज़ शामिल हैं. ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 169407 तक पहुंच गई है और अब तक हुई कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 211162 है. ठीक हुए मरीज़ों में से ज़्यादातर मरीज़ होम आइसोलेशन के दौरान स्वस्थ हुए हैं.

शुक्रवार को 1943 मरीज़ स्वस्थ होकर घर वापस गए हैं. जिले का रिकवरी रेट 80.23 प्रतिशत तक पहुँच गया है. पॉजिटिव मरीज़ों में एम्स से 372, जीएमसी से 875, आइजीजीएमसी से 385, नीरी से 102, यूनिवर्सिटी से 364, प्राइवेट प्रयोगशालाओं से 1854 और एंटीजन टेस्टिंग प्रयोगशालाओं से 143 नए मामले सामने आए हैं.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे निवारक उपायों का पूर्ण अनुशासन से पालन कर प्रशासन को महामारी पर नियंत्रण पाने में मदद करने का आवाहन किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.