Published On : Fri, Mar 26th, 2021

महाराष्ट्र में 28 से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, उद्धव बोले- सख्ती से लागू हो कोराना के नियम

Advertisement

Night Curfew In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में रविवार (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है. यानी कि महाराष्ट्र में रविवार से नाइट कर्फ्यू लागू होगा. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि खतरा खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह और बढ़ गया है. लोगों को यह समझने की जरूरत है.

अब सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो गया है. जिले के डीएम स्थिति के आधार पर लॉकडाउन लगा सकते हैं. दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार को देखते हुए उद्धव सरकार एक्शन में आ गई है. सीएम उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान मॉल आदि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे. सीएम उद्धव ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

बता दें कि शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम से बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लागू करना चाहते, लेकिन कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है कि वर्तमान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कम हो सकता है. इसीलिए सभी जिलों को हेल्थ सुविधाओं की गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं. महाराष्ट्र के सीएम ने चेतावनी दी कि अगर मरीजों की संख्या कम नहीं हुई तो नियमों को और भी ज्यादा सख्त किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने मॉल्स, बार और होटल्स के लिए बनाए गए नियमों का सही से पालन हो रहा है या नहीं, इसकी कड़ाई से जांच करने का आदेश दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को मॉनिटर कर रहे हैं. 2 अप्रैल तक नज़र रखी जाएगी, अगर लोग कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते रहे, तो सरकार के पास लॉकडाउन के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

Advertisement

इस बीच अजित पवार ने नई गाइडलाइन्स का भी ऐलान कर दिया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मॉल, मार्केट, सिनेमा हॉल को अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करना चाहिए. साथ ही किसी भी शादी में 50 लोगों से अधिक लोग नहीं आने चाहिए. अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी जाएगी. जबकि अस्पतालों में एक बार फिर कोरोना मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए जा रहे हैं, प्राइवेट अस्पतालों से भी 50 फीसदी बेड रिजर्व रखने को कहा गया है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस वक्त कोरोना के कारण सबसे बुरे हालात हैं. राज्य में पिछले तीन दिन में ही एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं. बीते दिन भी राज्य में 35 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि उससे पहले भी दो दिन लगातार तीस हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. ऐसे हालातों को देखते हुए सीएम उद्धव ने पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है. Live TV

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.