Published On : Tue, Jul 26th, 2016

‘स्वास्थ्य वाटिका’ का ‘वर्षाऋतु’ अंक विमोचित

Advertisement

Swasthya Vatika journal
नागपुर:
डाॅ. ममतानी दंपति द्वारा संपादित त्रैमासिक पत्रिका स्वास्थ्य वाटिका के ’वर्षाऋतु अंक‘ का विमोचन अंतराष्ट्रीय गुरबाणी गायक भाई चमनजीत सिंघ, दिल्ली वाले के शुभ हस्ते अधि. माधवदास ममतानी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पत्रिका की संपादिका डाॅ. अंजू ममतानी ने बताया कि इस अंक में वर्षा ऋतुजन्य रोग व उपचार, ऋतुचर्या, मांसपेशियों का रोग – माइस्थेनिया ग्रेविस, महिलाओं को होने वाला पैर दर्द-रेस्टलेस लेग सिन्ड्रोम, खूबसूरती निखारे हल्दी, हानि पहुचाते हैं। केमिकलयुक्त खाद, मुंह में छाले, महौषधि है अदरक, सफल जीवन का गुरुमंत्र, नीम कड़वा – गुण मधुर, शरीर में ही रोगमुक्त होने की क्षमता, गठिया का घरेलू उपचार, नियंत्रित आहार लें मधुमेहग्रस्त, खूब हंसिए..रहिए हेल्दी, स्वदेशी दंत सुरक्षा पद्धति, पक्षाघात, सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महिला स्वास्थ्य, हाई हील्स से ज्वाइंट इंजरी…, शरीर शुद्ध करती है। पंचकर्म चिकित्सा इत्यादि महत्वपूर्ण लेखों का समावेश किया गया है।

प्रबंध संपादक डाॅ. जी. एम. ममतानी ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य वाटिका ने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण किए हैं। यह पत्रिका प्रत्येक परिवार के लिए लाभदायी है। इसमें घरेलू जड़ी-बूटियों की जानकारी व प्रभावी नुस्खे सरल रूप में दिए गए हैं। सरल-सहज भाषा में परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए पत्रिका अत्यंत लाभकारी साबित होगी। अतः हर व्यक्ति को इसे अपने घर में रखना चाहिए व पढ़कर इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। मात्र 30 रु. शुल्क में ‘स्वास्थ्य वाटिका’ प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के अलावा देशभर के रेलवे स्टेशनों में ए.एच.व्हीलर एंड कंपनी के स्टाॅल्स पर भी उपलब्ध है। स्वास्थ्य वाटिका की सदस्यता हेतु जीकुमार आरोग्यधाम, नारा रोड, जरीपटका, नागपुर, फो. 0712-2634415, 2646600, 2647600 पर सम्पर्क करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.