Published On : Mon, Oct 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

2 दिनों में मानसून की रवानगी, सुबह से बरसे बादल

Advertisement

नागपुर. इस वर्ष अतिवृष्टि से परेशान हो चुके नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने कहा कि विदर्भ के कुछ इलाकों से आगामी 2 दिनों में मानसून की रवानगी हो जाएगी. इसके लिए वातावरण अनुकूल बताया गया है. लौटते मानसून ने भी इस वर्ष जमकर कहर बरपाया है. सिटी में भी लगभग रोज ही बारिश हो रही है.

आगामी दो दिनों के बाद आंशिक बदली यानी धूप-छांव का मौसम कुछ दिनों तक बना रहेगा. संडे को भी सुबह करीब साढ़े 4 बजे से बारिश शुरू हुई और करीब 9 बजे तक कभी हल्की तो कभी रिमझिम चलता रहा. विभाग ने सुबह 8.30 बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. अब तो ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है. देर रात और सुबह-सुबह ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने सिटी अधिकतम तापमान 32.2 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.1 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिसे दर्ज हुआ जो औसत से 0.7 डिग्री अधिक रहा.

आज भी होगी बारिश
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटों में यानी 17 अक्टूबर को सिटी में 1-2 स्पैल की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश से राहत मिलने की आशा है. 18 को अमूमन बदराया मौसम बना रहेगा. वहीं 19 से 22 अक्टूबर तक धूप-छांव यानी आंशिक बदली का मौसम होगा, बारिश नहीं होगी. बताते चलें कि इस वर्ष जिले में औसत वार्षिक बारिश डेढ़ गुना से अधिक हुई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.