Published On : Mon, Oct 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

3500 किलो चिवडा का होगा वितरण

Advertisement

शेफ विष्णु मनोहर की अनोखी पहल

नागपुर: विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर एवं दिवाली में स्पार्कलिंग स्नैक्स के खानपान के चलन को मध्य नजर रखते हुए शहर के जाने-माने शेफ विष्णु मनोहर ने बड़े पैमाने पर चिवड़ा और फराल बनाना शुरू किया है। महिलाओं को इनोवेटिव चिवड़ा बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने खास तरीके से चिवड़ा बनाया। विश्व खाद्य दिवस के मौके पर इस अनूठी गतिविधि का आयोजन किया गया। 6000 किलो की कड़ाही में चिवड़ा तैयार किया गया। निश्चित रूप से यह एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है।

विष्णु मनोहर के व्यंजनों के प्रशंसक, खासकर महिलाएं, बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं। कार्यक्रम का आयोजन रसोई में एक खुले मंच पर किया गया था। यह सुबह जल्दी शुरू हुआ। इसके लिए 600 किलो चिवड़ा, 400 किलो तेल, 100 किलो मूंगफली, 100 किलो काजू, 50 किलो किशमिश, 250 किलो मसाले का इस्तेमाल किया गया। चिवड़ा इतनी बड़े परिमाण में तैयार किया गया था कि 6 हजार किलो की कड़ाही में ही फिट हो रहा था। इस गतिविधि में कंचन गडकरी, एसीपी अशोक बागुल, पूर्व महापौर संदीप जोशी, आशुतोष शेवालकर, राजे मुधोजी भोसले सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

जरूरतमंद लोगों में भी होगा वितरण
यह चिवड़ा सामाजिक संगठनों के माध्यम से गढ़चिरौली, मेलघाट जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के आदिवासी परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इसे शहर के अनाथालयों और नेत्रहीन स्कूलों में बांटा जाएगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.