Published On : Mon, Apr 1st, 2019

गोंदिया: दम्पति के मोपेड से पिस्टल व मैग्जीन बरामद

Advertisement

गोंदिया: नागपुर से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे सड़क पर देवरी तहसील के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती चेकपोस्ट पर आदर्श आचार संहिता के चलते इन दिनों चौपहिया वाहनों की ही नहीं दुपहिया वाहनों की भी गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के बाघनदी पुलिस स्टेशन दिशा की ओर जा रहे टीवीएस जुपिटर मोपेड क्र. एमएच. 31/एफ. 3658 के डिक्की की जब जांच की गई तो निर्वाचन आयोग के उड्डन दस्ते और पुलिस के होश पाख्ता हो गए।

गाड़ी के मोपेड़ की डिक्की से एक पिस्टल, एक लोडेड मैग्जीन व कारतूस बरामद हुए। जब स्कूटी सवार नागपुर निवासी दम्पति से बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो वे किसी भी प्रकार का लायंसस या कागजात दिखाने में नाकाम रहे। लिहाजा पुलिस और एसएमटी निर्वाचन टीम ने आरोपी दम्पति के खिलाफ अवैध हथियार रखने का जुर्म धारा 25 (आर्म एक्ट) के तहत दर्ज किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नागपूर के सिमेनारी हिल्स के सुरेंद्रगढ़ इलाके के निवासी दम्पति जुपिटर मोपेड पर सवार होकर नागपुर से नेशनल हाईवे सड़क होते हुए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान की ओर जा रहे थे, इसी दौरान चेकपोस्ट पर दुपहिया के डिक्की से हथियार बरामद किया गया

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.