Published On : Mon, Apr 1st, 2019

‘शरद पवार के हाथों से फिसल रही राकांपा की कमान, पार्टी में बढ़ गई है अंदरूनी कलह’

Advertisement

वर्धा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी उनके हाथों से निकल रही है और पार्टी में अंदरूनी कलह है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हुए मोदी ने यहां एक जनसभा में कहा कि पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें पता चल गया कि स्थिति उनके अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पवार ने प्रतिकूल स्थिति को भांपते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया। राकांपा में अंदरूनी कलह है, पार्टी पवार के हाथों से फिसल रही है।’’

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले के बाद राजग सरकार की आलोचना को लेकर विपक्षी पार्टियों पर बरसते हुए उन्होंने लोगों से पूछा कि वे भारत के नायकों को चाहते हैं या उन्हें जो पड़ोसी देश में नायक बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर ‘‘शांतिप्रिय’’ हिंदू समाज को आतंकवादी बताने का भी आरोप लगाया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस बहुसंख्यक आबादी वाली सीटों पर उम्मीदवार उतारने से डर रही है। ‘शौचालयों के चौकीदार’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्धा में रैली के दौरान एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रक्षेपण इसरो के लिए ऐतिहासिक पल है। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ान भरने के बाद पीएसएलवी ने भारत के एमीसैट उपग्रह और 28 विदेशी नैनो उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.