Published On : Tue, May 19th, 2015

मोहपा : शौचालय सहित नगरसेवक भी सोये!

Advertisement

Toilets
मोहपा (नागपुर)। मोहपा शहर में प्रभाग 2 में गत चार वर्षों से गलबर्डी बस स्थानक के समीप शौचालय के गिरा पड़ा है. इस शौचालय की ओर किसी भी नगरसेवक का ध्यान नही गया. विगत चार वर्षो में हजारों बार नगरसेवक उक्त शौचालय के सामने से गए. लेकिन किसी भी नगरसेवक ने शौचालय की मरम्मत करने का कदम नही उठाया. शौचालय सहित नगरसेवक भी सोए है ऐसा ध्यान में आता है.

मोहपा शहर में गत चुनाव में प्रभाग 2 में ललिता किशोर आनडे (राष्ट्रवादी), लीना सुरेश चिमोटे (भाजपा), दिलीप केशव आनडे (कांग्रेस), माधव एकनाथ चर्जन (कांग्रेस) प्रभाग 2 से निर्वाचित हुए. लेकिन एक भी नगरसेवक ने शौचालय की मरम्मत नही की. इससे सभी नगरसेवक कुंभकर्ण निंद में सोये है ऐसी नागरिकों में चर्चा है.

झूला निर्माण करना जरुरी
मोहपा नगरपालिका में नए मुख्याधिकारी एस.वाय. बोरकर ने नगरपालिका में ऐसे नगरसेवकों को सुलाने के लिए “झूला” निर्माण करना जरुरी है. मोहपा शहर के परिसर की अनुभूति कितनी है इस पर नागरिक चर्चा कर रहे है. मोहपा शहर के जरुरी स्थान पर स्थित शौचालय की नगर पालिका मरम्मत नही कर सकती. इस पर नगरपालिका प्रशासन कितनी सुस्त है ये नागरिकों को दिखाई दे रहा है. एस.वाय. बोरकर ने नगरपालिका में ”झूला” निर्मांण करने की जरूरत है ऐसी चर्चा नागरिक कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.