Published On : Tue, May 19th, 2015

गड़चिरोली : अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

Advertisement


गड़चिरोली।
शहर के कॉम्प्लेक्स परिसर में कोटागल के ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली. इस घटना से शहर में हड़कम्प मचा है. शव को देखने पर लगता है कि हत्या सोच समझकर की गई है. गडचिरोली पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कॉम्प्लेक्स परिसर में कोटागल के ओर जाने वाले मार्ग पर अनेक सरकारी कार्यालय है. इसमें पुलिस मुख्यालय समेत जिलाधिकारी कार्यालय और जिला परिषद का भी समावेश है. सुबह कुछ लोग कोटगल रास्ते से आ रहे थे. इसी दौरान उन्हें उप प्रादेशिक परिवहन विभाग के नई ईमारत के समीप एक अज्ञात व्यक्ति लाश अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दी.

उन्होंने तुरंत इस घटना की गड़चिरोली पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भेज दिया. पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार लाश पर शर्ट और पैंट नही था. सिर्फ अंर्तवस्त्र थे. उक्त लाश की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है है. पडोसी नागरिकों से पर किसी ने लाश को पहचाना नहीं है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Dead body ( Sirsi)

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.