Published On : Wed, Aug 21st, 2019

मनपा आमसभा कल तक के लिए स्थगित

Advertisement

विभिन्न समितियों में कांग्रेस व बसपा नगरसेवकों की नियुक्तियां की गई

नागपुर: अगस्त माह की नियोजित आमसभा आज होनी थी लेकिन महत्वपूर्ण कारणों से सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी की सभागृह में अनुपस्थिति की सूचना प्राप्त होते ही यह सभा विभिन्न समितियों में कांग्रेस व बसपा नगरसेवकों की नियुक्तियां बाद कल गुरुवार २२ अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई.उक्त जानकारी पूर्व महापौर प्रवीण दटके ने दी.

तय समयानुसार आज सुबह ११ बजे आमसभा का कामकाज शुरू होना था लेकिन वर्षों से चली आ रही परंपरा का अनुशरण करते ११.५० बजे कामकाज शुरू हुआ.इसके पूर्व १ दफे कोरम के आभाव में सुबह ११.२० को स्थगित की गई थी,तब मात्र ३५ नगरसेवक सभागृह में उपस्थित थे.
महापौर के आते ही कामकाज शुरू हुई,सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव का वाचन किया गया.इसके बाद तय रणनीति के तहत आज के कामकाज में शामिल नए विषय से कार्यवाही शुरू की गई.मनपा में विभिन्न १० समितियों में कांग्रेस व बसपा के कोटे के रिक्त सदस्य पद पर दोनों पक्षनेताओँ के सिफारिश पर महापौर ने घोषणाएं की.

स्थापत्य,विद्युत व प्रकल्प विशेष समिति
कांग्रेस – अंसारी बेगम निजामुद्दीन,उज्वला बनकर
बसपा – जितेंद्र घोडेश्वार
वैद्यकीय सेवा व आरोग्य विशेष समिति
कांग्रेस – आशा उइके व कमलेश चौधरी
बसपा- संजय बुर्रेवार
विधि व सामान्य प्रशासन विशेष समिति
कांग्रेस – संदीप सहारे,दर्शनी धवड़
बसपा- मंगला लांजेवार
शिक्षण विशेष समिति
कांग्रेस- प्रणीति शहाणे,हर्षला साबले
बसपा-इब्राहिम तौफीक अहमद
गलिच्छ वस्ती निर्मूलन व घर बांधणी विशेष समिति
कांग्रेस – परशराम मानवटकर,भावना लोणारे
बसपा- नरेंद्र वाल्दे
क्रीड़ा विशेष समिति
कांग्रेस- रमेश पुणेकर,मनोज सांगोळे
बसपा- वंदना चांदेकर
महिला व बाल कल्याण विशेष समिति
कांग्रेस- नेहा निकोसे,साक्षी राऊत
बसपा- विरंका भिवगड़े
जलप्रदाय विशेष समिति
कांग्रेस- जुल्फेकार अहमद भुट्टो,बंटी शेळके
बसपा-वैशाली नारनवरे
कर आकारणी व कर संकलन विशेष समिति
कांग्रेस – स्नेहा निकोसे,नितीश ग्वालवंशी
बसपा- इब्राहिम तौफीक अहमद
अग्निशमन विशेष समिति
कांग्रेस-पुरुषोत्तम हज़ारे,मनोज गावंडे
बसपा- ममता सहारे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.