Published On : Wed, Aug 21st, 2019

रेलवे में कार्य के दौरान ईमानदारी और उत्साह बनाएं रखे चयनित उमेदवार

Advertisement

मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने दिए दिशानिर्देश

नागपुर: मध्य रेल के नागपुर मण्डल पर मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के गुंजन सभागृह मे मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार की अध्यक्षता मे आरआरसी द्वारा कुल 106 नए चयनित उम्मीवारो को दिशानिर्देश देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया था. आरआरसी द्वारा कुल 106 नए चयनित रेल कर्मचारियों को नागपुर मण्डल के अभियांत्रिकी, परिचालन, विद्युत, टीआरडी एवं सी अँड डब्लू विभागो मे पोस्टिंग दी गई है. इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा मनोज तिवारी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर समन्वय पवन पाटिल उपस्थित थे.

इस कार्यशाला मे सभी उम्मीदवारो को मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा की, आरआरसी द्वारा चयनित उम्मीदवार जिन्होने अपनी करियर के लिए कड़ी मेहनत एवं लगन से रेल्वे मे चयनित हुए इसके लिए उन्होने सभी चयनित उम्मीदवारों का स्वागत किया तथा बधाई दी तथा रेल्वे मे कार्य के दौरान पूर्ण ईमानदारी एवं उत्साह बनाए रखने की सलाह दी .

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी जी. व्ही. जगताप ने सभी चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय रेल्वे मे आपको कार्य करने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है. भारतीय रेल की प्रगति एवं उन्नति मे आपका योगदान होना चाहिए. उन्होने कहा भारतीय रेलवे के साथ काम करने के व्यापक पहलुओं और कर्मचारियों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे मे बहुत ही प्रेरणादायक बात की.

Advertisement

इस समय उम्मीदवारों को एक स्वागत किट सौंपी गई थी. जिसमें एक पुस्तिका थी जिसमें कर्मचारियों को उपलब्ध विभिन्न सेवा लाभों और महत्वपूर्ण सेवा नियमों के बारे में बताया गया . उन्हें नागपुर मण्डल और नागपुर सिटी, भारतीय रेलवे के संगठन चार्ट इत्यादि के बारे में बुनियादी सुरक्षा जानकारी के बारे में भी जानकारी दी गई.

अंत में मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने नवप्रवेशितों को रेलवे कार्यक्षेत्र में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी चयनित उम्मीदवारों के साथ समूह फोटो भी लिया. ओरिएंटेशन सत्र का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी सांझी जैन ने किया .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.