Published On : Tue, Sep 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग चोर ने 15 घरों में की चोरी, ₹16.90 लाख का माल बरामद

क्राइम यूनिट-4 ने 500 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ा; चोरी के पैसों से अजमेर में की मौज-मस्ती
Advertisement

नाबालिग चोर ने 15 घरों में की चोरी, ₹16.90 लाख का माल बरामद

नागपुर: इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई घरफोड़ियों का क्राइम ब्रांच की यूनिट-4 ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। जांच में उसके करीब 15 घरफोड़ियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी के पास से करीब ₹16.90 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है।

मामला उंटखाना के दहीपुरा ले-आउट का है, जहां 13 सितंबर को मिलिंद कांबले के घर चोरी हुई थी। इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने समानांतर जांच शुरू की।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस निरीक्षक बाबुराव राऊत के नेतृत्व में टीम ने करीब 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

जांच के दौरान उसके पास से सोने की 12 वस्तुएं, चांदी की पायजेब और मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹16.90 लाख बताई गई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के रिकॉर्ड की जांच में उसके करीब 15 घरफोड़ियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई। चोरी के बाद आरोपी अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ चोरी के पैसों से अजमेर गया था, जहां दोनों ने घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में पैसे खर्च किए। इसके बाद वे नागपुर लौटे और चोरी का सोना बेचने का भी प्रयास किया।

फिलहाल नाबालिग आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए इमामवाड़ा पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं, उसके नाबालिग साथी की तलाश जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.