Published On : Thu, Aug 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, युवक पर POCSO के तहत केस

Advertisement

नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, युवक पर POCSO के तहत केस

नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को प्रेम और शादी का झांसा देकर कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक के खिलाफ POCSO एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है और जरीपटका स्थित एक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही है। आरोपी मोटर गैरेज में काम करता है। आरोप है कि वह छात्रा का स्कूल आने-जाने के दौरान पीछा करता था और बाद में प्रेम व शादी का झांसा देकर उसके संपर्क में आया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना की जानकारी छात्रा ने अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने गिट्टीखदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.