Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वाठोडा से नाबालिग लड़की लापता

-अपहरण का मामला दर्ज

नागपुर: शनिवार को वाठोडा पुलिस थाने के अंतर्गत एक 17 वर्षीय लड़की किसी को कुछ भी बताए बगैर घर से निकल गई। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी। उसके परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली।

Gold Rate
27 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,14,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,06,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,43,400/-
Platinum ₹ 49,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

परिजनों ने अनुमान लगाया कि कोई अज्ञात आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उसके पिता एवं फरियादी ने इस मामले में वाठोडा पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत की।

हवलदार बांते ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। लड़की की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement