नागपुर के हुडकेश्वर इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय छात्र को प्रेम के झांसे में फंसाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म करने और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक 12 वी की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि आरोपी 30 वर्षीय कपिल लोणारे ने उसे प्रेम संबंध का झांसा दे कर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता गंभीर तनाव में आ गई थी और साथ ही आत्महत्या करने का भी विचार किया था, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए उसने हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद हुडकेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का दावा धमकियों से मानसिक तनाव में थी छात्रा
आरोपी कपिल लोणारे गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुडकेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,मामले की जांच जारी
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





