Published On : Tue, Aug 3rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मामूली घरेलू विवाद ने लिया विकराल रूप

Advertisement

-पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

नागपुर. मामूली बात को लेकर हुए एक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसे गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। यह घटना पाचपावली पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। नंदिनी शाहू (25) ज़खमी महिला का नाम है। वह गरीब नवाज़ नगर की निवासी है। पुलिस ने नंदिनी के रिश्तेदार उदय शाहू के शिकायत के आधार पर नंदिनी के पति पुरुषोत्तम शाहू (31) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार शाम को नंदिनी और पुरुषोत्तम बांग्लादेश परिसर के निवासी उदय शाहू के घर गए थे। वहां नंदिनी और पुरुषोत्तम के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पुरुषोत्तम शराब पीकर आया। रात को तकरीबन 8.30 बजे के पुरुषोत्तम ने फिर से नंदिनी के साथ झगड़ा करना शुरू किया।

उसके बाद चाकू उठाकर उसने नंदिनी के पेट में वार किया। उदय पुरुषोत्तम को रोकने में सफल रहा अन्यथा नंदिनी की जान भी जा सकती थी। उदय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ज़खमी नंदिनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पुरुषोत्तम के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.