Published On : Tue, Aug 3rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

लिव इन पार्टनर पर ब्लेड से हमला, मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर. अपने लिव इन पार्टनर के चारित्र पर संदेह करते हुए एक व्यक्ति ने उस पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से ज़खमी कर दिया। यह घटना नंदनवन पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। आरोपी फिरोज सिद्दीकी खान (42) है। वह बंदेनवाजनगर, दही बाजार रोड का निवासी है।

ज़खमी महिला का नाम प्रेमा राजेश गौर (40) है। फिरोज और प्रेमा पिछले 17 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। फिरोज़ को प्रेमा का दुसरे मर्दों के साथ बातचीत करना बिलकुल बर्दाश्त नहीं होता था। वह अक्सर प्रेमा के चारित्र पर सवाल करता। इसके चलते दोनों के बीच कई बार झगडे भी हुए।

शनिवार शाम को 7.30 बजे के आस पास फिर इस विषय पर उन दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर फिरोज़ ने प्रेमा पर ब्लेड से हमला किया जिसमें प्रेमा के गाल और सिर पर गंभीर चोटें आईं। प्रेमा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फिरोज़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.