Published On : Mon, Sep 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

यौन उत्पीड़न के मामले में फरार राज्यमंत्री का बॉडीगार्ड चंद्रपुर से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
Advertisement

Tenant arrested for raping landlord’s 3-year-old daughter in Nagpur

नागपुर टुडे – यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे राज्यमंत्री के बॉडीगार्ड अजय सदाशिव सलामे (38) को रामटेक पुलिस ने चंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी का ठिकाना तलाशकर उसे शनिवार को हिरासत में लिया। देर रात उसे रामटेक लाया गया। रविवार को न्यायालय में पेश किए जाने पर अदालत ने आरोपी को 9 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, रामटेक निवासी एक महिला ने अजय सलामे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता पर संपर्क बनाए रखने के लिए दबाव डालने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, अजय ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी मामले में आरोपी के संपर्क में रहने वाली एक महिला वकील पर भी पीड़िता के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

रामटेक पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय सलामे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

गिरफ्तारी से बचने कर रहा था प्रयास
मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अजय फरार हो गया था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत लेने का प्रयास भी किया। दूसरी ओर रामटेक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को उसके चंद्रपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले में सहआरोपी महिला वकील को अंतरिम जमानत मिलने की जानकारी है।

पत्नी ने भी पति के खिलाफ दी थी शिकायत
अजय सलामे की पत्नी ने भी 24 अगस्त को अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार से भी मुलाकात की थी।

बॉडीगार्ड निलंबित, विभागीय जांच शुरू
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग ने अजय सलामे को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। मामले की आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.