Published On : Wed, Jan 17th, 2018

कोयला और खान राज्य मंत्री ने किया बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ

Advertisement


नागपुर: माननीय कोयला और खान राज्य मंत्री, भारत सरकार, हरिभाई पार्थिभाई चौधरी ने आज अपने नागपुर दौरे के दौरान, वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक, राजीव रंजन मिश्र, निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) टी. एन. झा की गरिमामयी उपस्थिति में नागपुर क्षेत्र के पाटनसावंगी खान में बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया।

इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से आस-पास के लोगों को निःशुल्क शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवाया जाएगा। उक्त पैक्ड बोतलों का जल वेकोलि के आंतरिक उपयोग में लाया जाएगा।

माननीय कोयला और खान राज्य मंत्री ने वेकोलि के सावनेर स्थित इको पार्क का दौरा भी किया। उन्होंने वेकोलि और देश की इस अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इस पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) के लिए बहुत ही कारगर बताया।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कार्य-निष्पादन की समीक्षा भी की। उन्होंने कम्पनी के उत्पादन, कोयला-प्रेषण, कामगारों की सुरक्षा, नई खदानों से कोयले उत्पादन, पावर प्लांट्स को कोयला–आपूर्ति भविष्य में वेकोलि की विस्तार योजना तथा अन्य कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली एवं समीक्षा की। उन्होंने टीम वेकोलि के कार्य निष्पादन की सराहना की और भविष्य में और सुधार लाने पर बल दिया।


समीक्षा बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, राजीव रंजन मिश्र, निदेशक तकनीकी (संचालन), बी. के. मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), डॉ. संजय कुमार, निदेशक (वित्त) एस. एम. चौधरी एवं निदेशक (तकनीकी, योजना व परियोजना) टी. एन. झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी ए. पी. लभाने एवं वरिष्ठ अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement