Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

एबीपी को पुण्य प्रसून का मास्टर स्ट्रोक दिखाना पड़ा महंगा, मैनेजिंग एडिटर को देना पड़ा इस्तीफा

Advertisement

आज तक चैनल छोड़ने के बाद जब पत्रकार पुण्य प्रसून ने एबीपी ज्वाइन किया तो वे चैनल के मैनेजिंग एडिटर ​मिलिंद खांडेकर की थे पहली पसंद, तमाम विरोधों और सरकारी दबावों के बीच मिलिंद ही मास्टर स्ट्रोक की धार को बनाए रखने के थे सूत्रधार

पुण्य प्रसून बाजपेयी के शो मास्टर स्ट्रोक के हिट हो जाने से हर्ट हो गई थी सरकार, सोशल मीडिया पर एबीपी के प्रबंधन के खिलाफ भक्त और भाजपाइयों द्वारा कराई जा रही थी थू थू

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लीजिए अंधेरा छा रहा है और संकट का समय आ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं एबीपी न्यूज पर रोज रात 9 बजते ही छाने वाले अंधेरे की। जैसे ही इस चैनल पर मास्टर स्ट्रोक न्यूज शो शुरू होता था, वैसे ही इस चैनल के सिग्नल गायब होने शुरू हो जाते थे।

आरोप था कि सरकार के खिलाफ खबरें दिखाने वाले इस न्यूज़ शो के दौरान जान—बूझकर डीटीएच सर्विस के नेटवर्क खराब कर दिए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी जब चैनल की न्यूज का निर्णय लेने वाले मिलिंद खांडेकर और शो की एंकरिंग करने प्रसून बाजपेयी के हौंसले डिगे नहीं, तो ऐसा आरोप है कि मोदी सरकार के इशारे पर एबीपी न्यूज़ के मैनेजिंग डारेक्टर मिलिंद खांडेकर की विकेट उड़ा दी गई है।

Advertisement

मिलिंद खांडेकर ने खुद ट्वीट कर अपने एबीपी न्यूज़ छोड़ने की न्यूज दी। ऐसा माना जा रहा है कि एबीपी न्यूज़ के मालिकों पर सरकार की ओर से दबाव बनाया जा रहा था कि उनके चैनल पर प्रसारित होने वाले शो मास्टर सटॉक को बंद कर दिया जाए। इस बात को लेकर प्रबंधन चैनल के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद पर दवाब बना रहा था। लेकिन ईमानदार छवि के मिलिंद ने इससे साफ इंकार कर दिया।

खबर है कि सरकार शो पेश करने करने वाले एंकर के खिलाफ कोई एक्शन लेने के मूड में नहीं थी, क्योंकि इससे पहले पुण्य प्रसून आज तक चैनल छोड़कर आये हैं और बाजार में ये खबर गर्म थी कि रामदेव से तीखे सवाल पूछने पर उनको आज तक चैनल से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

अगर पुण्य प्रसून की एबीपी से भी विदाई हो जाती तो इसका साफ सन्देश जाता कि सरकार की पॉलिसियों का पोस्टमार्टम करने और खबर को खबर की तरह दिखाने वाले पत्रकार को बाहर कर दिया।

पुण्य प्रसून की आम जनता में काफी अपील भी है और एक जाना पहचाना नाम है। इसलिए सरकार ने बहुत चालाकी से एक ऐसे आदमी को चैनल से बाहर का रास्ता दिखाया है, जो पब्लिक डोमेन में नही है और पर्दे से पीछे रहकर काम करता है।

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges