Published On : Sat, Jun 10th, 2017

मिहान प्रकल्पग्रस्तों ने जताया रोष, पीड़ितों ने फाड़े अधिकार पत्र

Advertisement

MIHAN Kabja Letter
नागपुर:
 मिहान प्रकल्पग्रस्त पुर्नवसन समिति की ओर से एमएडीसी के पुर्नवसन शिबिर में करीब 200 लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. मिहान द्वारा किए जा रहे असामान्य पुर्नवसन का लोगों की ओर से पुरजोर विरोध किया गया. इस दौरान लोगों की ओर से काला रिबन और काला झंडा दिखाया गया. प्रदर्शनकारियों की ओर से सभी मौजूद अधिकारियों के सामने ही अधिकार पत्रों को फाड़ दिया गया.

पीड़ित लोगों का कहना है कि पुर्नवसन के अंतर्गत मिहान प्रकल्पग्रस्तों को 1 लाख रुपए अनुदान दिया जा रहा है. जो की एसआरए के तहत 1 लाख अनुदान घर निर्माण सन 2000 का था. मिहान उसी के आधार पर 2017 को लागू करना चाहता है. जो मिहान अधिकारियों की एक तरह से बिलकुल ही नासमझी है. लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्तूबाबा नगर वासियों को तो घरबांधणी अनुदान भी नहीं दिया गया.

मिहान प्रकल्पग्रस्त पुर्नवसन समिति के नटराज पिल्लै ने मांग की है कि विक्तूबाबा नगर को प्रकल्प मुक्त किया जाए साथ ही इसके विक्तूबाबा नगर के भूधारक के तौर पर ही सम्पूर्ण पुनर्वसन करे और घर बनाने के लिए अनुदान 5 लाख रुपए दिए जाएं. उन्होंने एमएडीसी के अधिकारी अशोक चौधरी और दूसरे मौजूद अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे बड़ा जनांदोलन करेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.