Published On : Sat, Jun 6th, 2020

प्रवासी मजदूरों का दर्द ‘ फरिश्ते ‘ गीत खूब तेजी से वायरल हिट बन गया

Advertisement

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद ने किया ट्विटर पर साझा


मैं घर से दूर हूं… मैं बहुत मजबूर हूं …हां आप सही समझे मैं एक मजदूर हूं । प्रवासी मजदूरों के दुख- तकलीफों को लेकर एक गीत- खाली पेट- थके कदम , सिर पर गठरी , हाथ में बच्चे , पैदल चलते.. कौन हैं ? सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महानगरों से अपने घरों की ओर सिर पर गठरी और गोद में बच्चे लिए पैदल लौट रहे गरीबों की श्रम पीड़ा को दिखाया गया है।

और फिल्म अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए किसी फ़रिश्ते से कम साबित नहीं हुए इसका एक नज़ारा हाल ही में देखने को मिला।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सोनू सूद ने विशाल शेलके के गीत ‘ फ़रिश्ते ‘ को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है । यह गीत 4 घंटे से भी कम समय में 90 लाख से अधिक लोगों ने देखा और तेजी से वायरल हिट बन गया। ट्वीट कर लोग इस गीत को टैग कर पूछ रहे हैं जो सोनू सूद कर सकता था वह आप भी तो कर सकते हैं ?

Advertisement

गौरतलब है विशाल शेलके नागपुर के संगीत निर्देशक हैं जो वर्तमान में मुंबई में काम कर रहे हैं इस गीत में उन्होंने लाकडाउन की वजह से फैक्ट्रियां , उद्योग , धंधे बंद होने पर इन कारखानों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के घर लौटने की श्रम पीड़ा को दर्शाया है और सोनू सूद उनके लिए एक फरिश्ता बनकर बन गए हैं।

टि्वटर के गाने को रिट्वीट किया और इसे वायरल हिट बनाते हुए साझा किया। इस कविता (गीत ) को गुलाम.एम. खावर द्वारा लिखा गया है और विशाल शेलके ने आवाज दी है। विशाल ने KM म्यूजिक कंजर्ववेटरी चेन्नई , ए. आर. रहमान संगीत संस्थान से संगीत सीखा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.