नागपुर: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले हर पुलिसकर्मी के परिवार को 65-65 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.
देशमुख ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संक्रमण के कारण मारे गए हर पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि संक्रमण के कारण मारे गए हर पुलिसकर्मी के परिवार को 65-65 लाख रुपए दिए जाएंगे.
महाराष्ट्र में गुरुवार तक कोरोना वायरस के कारण कम से कम 31 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में इस समय 5,60,303 लोग पृथक-वास में रह रहे है. एक विज्ञप्ति में मंत्री के हवाले से बताया गया कि राज्य में अब तक 80,229 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 2,849 लोगों की मौत हो चुकी है.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...





