Published On : Sat, Mar 4th, 2017

मेट्रो का फाइव डी बीम वॉर रूम का शुभारंभ

Advertisement

5D Been War Room
नागपुर
: महाराष्ट मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के ऑनलाइन 5 डी बीम का शुभारंभ महामेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित के हाथों हुआ। मेट्रो हाउस के पास इस “फाइव डी बीम” के वॉर रूम उद्घाटन किया गया। इस रूम में 4 स्क्रीन लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से परियोजना की सभी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रबंध निदेशक ने बताया कि 5 डी प्रोजेक्ट मैंनेजमेंट का उपयोग देश में पहली बार नागपुर मेट्रो में किया जा रहा है।

इस प्रणाली के माध्यम से हर एक जानकारी हासिल की जा सकती है। इसी तरह परियोजना की दिक्कतों को दूर करने में भी बड़ी मिलती है। ड्राईंग, डिजाईन, सेफ्टी, क्वालिटी मटेरियल कास्ट लागत आदि का भी विवरण उपलब्ध रहेगा। केवल यही नहीं आगामी 100-150 वर्षो तक इसका डाटा सुरक्षित रहेगा। वॉर रूम में लगे 4 मॉनिटर द्वारा परियोजना का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जा रहा है।

फाइव डी बीम की टीम द्वारा रोजाना हो रही सामग्री और खर्च का ब्यौरा भी आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। इस नई प्रणाली से किसी भी प्रकार की खामी की गुंजाइश ना के बरामर मानी जा रही है। देश में अन्य मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए यह विधि समय,श्रम और धन की बचत को लेकर अनुकरणीय साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2018-19 में साकार करने का दावा करते हुए श्री. बृजेश दीक्षित ने कहा कि अब तक 1500 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। नागपुर और पुणे मेट्रो परियोजना के लिए केन्द्र से 950-950 करोड रू. मंजूर हुए हैं। नागपुर मेट्रो का अब तक 32% कार्य पूरा हो चुका है। सिग्नल, स्टेशन, विद्युतिकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्री दीक्षित ने कहा कि इस 5 डी बीम टेक्नोलॉजी के कारण कागज में बननेवाली 2 डी ड्राइंग अब स्क्रीन पर 5 डाइमेंश्नस के साथ दिखाई देगी। जिससे समय और लागत का अनुपात सटीकता से बना रहेगा। मॉनिटर में करीब 25,000 ड्राईंग सुरक्षित रहेंगी। 100 टीवी स्क्रीन पर डाटा उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि विश्व के सभी बडे प्रोजेक्ट इसी आधार पर तैयार किए जा रहे है। डेश बोर्ड पर मिनट टू मिनिट की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रोजेक्ट रिस्क, क्वालिटी, प्रोग्रेस, डिजाईन, खर्च आदि का विवरण एक साथ हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges