Published On : Sat, Mar 4th, 2017

सिलेंडर के दाम बढ़ोत्तरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर:
केंद्र सरकार ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 86 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। जिसके कारण अब नागपुर में सिलेंडर की कीमत 833 रुपए होगी। जिसेक कारण अब जनता को और गृहिणियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। कॉटन मार्केट चौक में किए गए इस प्रदर्शन में बड़ी तादाद में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

हाथों में सिलेंडर और फलक लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने भी सिलेंडर बढ़ोत्तरी का विरोध किया। विभिन्न प्रकार की दाल, खाद्य तेल की पुड़िया गले में डालकर प्रदर्शनकर्ताओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी के देवेन्द्र वानखेड़े ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के नाम से देश के लोगों के साथ धोखा किया है। पेट्रोल से लेकर, खानपान की वस्तुओं के साथ ही सिलेंडर के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने से लेकर अब तक 58 प्रतिशत यानी 271 रुपए की बढ़ोत्तरी सिलेंडर पर भाजपा सरकार ने की है।

सब्सिडी छोड़ने के नाम पर भी सरकार ने नागरिकों के साथ धोखेबाजी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमत एलपीजी से सम्बंधित होती है। 2010 से लेकर 2014 तक पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल के साथ सिलेंडर पर भी कोई रियायत नहीं दी गई। जिसके कारण गरीब लोगों के साथ ही आम जनता को भी परेशान होना पड़ रहा है। वानखेड़े ने सरकार पर आम जनता को लूटने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में ‘आप’ की सचिव कविता सिंघल, संयोजक अशोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कोल्हे, प्रभात अग्रवाल, सोनू ठाकुर समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Advertisement
Advertisement
कशेडी घाट में भारी भूस्खलन, यातायात बंद ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कशेडी घाट में भारी भूस्खलन, यातायात बंद ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

सुप्रिया सुळे ने सरकार पर साधा निशाना #maharashtranews #politicsnews #supriyasule #newsupdate #news

सुप्रिया सुळे ने सरकार पर साधा निशाना #maharashtranews #politicsnews #supriyasule #newsupdate #news

आळंदी में पूर, चारों पुल पूरी तरह जलमग्र ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

आळंदी में पूर, चारों पुल पूरी तरह जलमग्र ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

वारणा नदी उफान पर, खेतों में भरा पानी ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

वारणा नदी उफान पर, खेतों में भरा पानी ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

समीर मेघे: मौसम की मार, सदन पर असर #nagpurnews #barish #flight #vidhansabha #newsupdate

समीर मेघे: मौसम की मार, सदन पर असर #nagpurnews #barish #flight #vidhansabha...

जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस आक्रामक #nagpurnews #congress #jatiya  #janaganana #politics #news

जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस आक्रामक #nagpurnews #congress #jatiya #janaganana #politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges