Published On : Mon, Jul 15th, 2019

बुध,शुक्र व रविवार को जलापूर्ति नहीं

Advertisement

सोमवार को जलापूर्ति संबंधी अधिकारी- पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक व निर्णय

Nagpur: गर्मी के मौसम में नियमित जलापूर्ति के बाद अल्प वर्षा के बाद पानी की भीषण किल्लत के कारण अगले एक सप्ताह पानी की कटौती की जाएंगी,इस क्रम में आगामी बुधवार,शुक्रवार व रविवार को सम्पूर्ण शहर में जलापूर्ति नही की जाएंगी। उक्त जानकारी सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी व जलप्रदाय समिति सभापति पिंटू झलके ने दी।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने जानकारी दी कि शहर में पानी की भीषण किल्लत के मद्देनजर आज अधिकारी- पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण बैठक ली गई,जिसमें अलगे एक सप्ताह के लिए योजना आंकी गई। जिसके तहत बुधवार,शुक्रवार व रविवार को सम्पूर्ण शहर में जलापूर्ति नहीं की जाएंगी। रविवार तक वर्षा नहीं आई तो आगामी सोमवार को बैठक लेकर भविष्य का निर्णय लिया जायेगा।

जोशी ने कहा कि पिछले 17 वर्ष में ऐसा निर्णय लिया जाना दुखद हैं। इस निर्णय की सूचना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को दे दी गई है। विशेष बात यह हैं कि कटौती के दिन मनपा टैंकरों से भी पानी वितरण भी नहीं करेंगी।

Advertisement

झलके ने बताया कि कटौती के दिन कन्हान से पानी लिफ्टिंग की जाएंगी,वर्ना पानी बह जाएगा, इस कारण नेहरूनगर,लकडगंज में 100% व आशी नगर,सतरंजीपुरा ज़ोन में 50% जलापूर्ति हो सकती हैं।

एक दिन आड़ पानी देने के सवाल पर अधिकारी ने जानकारी दी कि वॉल नियंत्रण पर मनपा का कंट्रोल नहीं हैं। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक वर्षा नहीं होने की जानकारी दी गई।

पत्र परिषद में उप महापौर दीपराज पारडिकर,स्थाई समिति सभापति प्रदीप पोहाने,सभापति धर्मपाल मेश्राम,अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बच्चू कड़ू का रवि राणा को जवाब | #bacchukadu #ravirana #political #news

मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बच्चू कड़ू का रवि राणा को जवाब |...

नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई #NagpurNews #MDDrugs #Mephedrone #NDPS #crimenews

नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई #NagpurNews #MDDrugs #Mephedrone...

ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha

ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha

रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena

रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena

अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news

अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges