नागपुर: वर्धा रोड स्थित कृष्णनम होटल में ग्राहक सुमित शुक्ला के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत की उसने की थी. जिसके बाद एफडीए की टीम ने वहां जांच भी की थी.
एफडीए की ओर सैंपल भी जब्त किए गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है. जिसमें ग्राहक सुमित शुक्ला रेस्टॉरेंट के मालिक से एक लाख रुपए मांग रहा है. इसके साथ वायरल हो रहे रिकॉर्डिंग में सुमित यह कह रहा है कि अगर एक लाख रुपए नहीं दिए तो वह इस मामले के बारे में कृष्णनम में आनेवाले सभी ग्राहकों को बताएगा. इसके साथ ही मामले को लेकर वह सोशल मीडिया और मेडीकल टीम के पास भी जाएगा.
‘ नागपुर टुडे ‘ के पास मौजूद इस कॉल रिकॉर्डिंग में रेस्टॉरेंट ओनर ग्राहक शुक्ला को समझाते हुए सुनाई दे रहा है. लेकिन शुक्ला के एक लाख रुपए मांगने के बाद ओनर ने इसके लिए मना कर दिया. शहर में यह रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है.
इस घटना के बाद कृष्णनम होटल के संचालक ने शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews
सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...
गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...
इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews
स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate
नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news





